नईसराय पुलिस ने शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहे आखिरी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 18 फरवरी को हुई हत्या में चार लोग शामिल थे। तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका था।
.
48 वर्षीय रमेश रजक की हत्या में मुकेश कुशवाह, कमल उर्फ सोनू कुशवाह, बिट्टू कुशवाह और विनोद उर्फ कल्ला कुशवाह शामिल थे। आरोपियों ने पहले मृतक से बहस की। इसके बाद कुल्हाड़ी और लोहे के सरिये से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
मडखेड़ा गांव से पकड़ाया पीड़ित के बेटे अभिषेक रजक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसपी विनीत जैन के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया। चौथा आरोपी विड्डू उर्फ चंचल कुशवाह फरार हो गया था। पुलिस ने 25 फरवरी को उसे अशोकनगर के पास मडखेड़ा गांव से पकड़ लिया। एसपी ने सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।