Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनई DM जे. रीभा ने संभाला पदभार: 206 दिन बाद नगेंद्र...

नई DM जे. रीभा ने संभाला पदभार: 206 दिन बाद नगेंद्र प्रताप का हुआ तबादला, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण में बने अपर CEO – Banda News



बांदा जिले को नई जिलाधिकारी मिल गई हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक रह चुकीं जे. रीभा ने कल देर शाम कोषागार कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और जनता की शिकायतों का समयबद्ध

.

लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया

पूर्व जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह का 206 दिन के कार्यकाल के बाद तबादला कर दिया गया है। उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगेंद्र प्रताप ने 25 जून 2024 को बांदा का कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने विकास योजनाओं को गति दी और जन सुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया।

नई जिलाधिकारी के पदभार ग्रहण के मौके पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, न्यायिक अधिकारी अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला और उप जिलाधिकारी सदर अमित शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular