नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मौजूदा CEC राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है।
नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के सिलेक्शन के लिए 17 फरवरी को बैठक हो सकती है। CEC की सिलेक्शन कमेटी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और नेता विपक्ष (LoP) राहुल गांधी शामिल हैं। कमेटी की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति अगले CEC की नियुक्ति करेंगी। मौजूदा CEC राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है।
अब तक सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त (EC) को CEC के रूप में प्रमोट किया जाता रहा है। राजीव कुमार के बाद ज्ञानेश कुमार सबसे वरिष्ठ EC हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक है। ऐसे में एक नया EC भी नियुक्त किया जा सकता है। सुखबीर सिंह संधू दूसरे EC हैं।
कानून के अनुसार CEC और EC की नियुक्ति ऐसे व्यक्तियों में से की जाएगी जो भारत सरकार के सचिव पद के समान किसी पद पर हों या रह चुके हों। दूसरे शब्दों में कार्यरत और सेवानिवृत्त सचिव स्तर के अधिकारियों को मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।