Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeझारखंडनक्सली IED विस्फोट में सीआरपीएफ के एएसआई शहीद: रांची में राज्यपाल...

नक्सली IED विस्फोट में सीआरपीएफ के एएसआई शहीद: रांची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुई घटना – Chaibasa (West Singhbhum) News


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि।

झारखंड-ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 134 बटालियन के एएसआई सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गए। घटना ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र के जंगल में हुई।

.

वहीं, शनिवार शाम उनका पार्थिव शरीर रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में लाया गया। यहां राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दरअसल, सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने पहले से जमीन में लगाए गए आईईडी को विस्फोट कर दिया।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने दी श्रद्धांजलि।

घटना में एएसआई सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राउरकेला में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वो शहीद हो गए।

नक्सलियों ने लगभग 4 टन विस्फोटक सामग्री लूट ली थी

इससे पहले 28 मई को इसी क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने लगभग 4 टन विस्फोटक सामग्री लूट ली थी। इसके बाद से ओडिशा की स्पेशल फोर्स, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त अभियान चला रहे हैं। सुरक्षा बलों ने आधे से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली है। शेष विस्फोटक की बरामदगी के लिए अभियान जारी है। ———————- ये भी खबर पढ़िए

पश्चिमी सिंहभूम में IED विस्फोट, जगुआर का एक जवान शहीद:सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल घायल, नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग पर निकली थी टीम

घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची बेहतर इलाज के लिए लाया गया है। (फाइल)

घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची बेहतर इलाज के लिए लाया गया है। (फाइल)

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में शनिवार को झारखंड जगुआर के एक कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए।

जबकि सीआरपीएफ कोबरा 203 बीएन के हेड कांस्टेबल विष्णु सैनी गंभीर रूप से घायल हैं। सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग पर निकली थी और इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular