Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeछत्तीसगढनक्सल ऑपरेशन...DGP समेत 6 IPS का सम्मान: केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली...

नक्सल ऑपरेशन…DGP समेत 6 IPS का सम्मान: केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली बुलाया, शाह बोले-छत्तीसगढ़ आकर बहादुर जवानों से भी मिलूंगा, पढ़िए इन अफसरों की प्रोफाइल – Chhattisgarh News


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन को लीड कर रहे अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात की। साथ ही उन्हें सम्मानित किया। इन्हीं अधिकारियों की प्लानिंग की वजह से लगातार फोर्स को बस्तर के अंदरूनी इलाके में मुठभेड़ में कामयाबी मिल रही ह

.

जिन अफसरों को शुक्रवार को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया, उसमें छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुणदेव गौतम, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा और बस्तर रेंज के आईजी सुंदर राज पी शामिल है।

अमित शाह ने इन अधिकारियों की पीठ थपथपाकर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा कि वह जल्द ही छत्तीसगढ़ आएंगे। वहां बहादुर जवानों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें।

नक्सल ऑपरेशन को लीड कर रहे अफसरों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया।

नक्सल ऑपरेशन को लीड कर रहे अफसरों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया।

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, हाल ही में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जवानों के साथ दिल्ली में नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा की।

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जवानों के साथ दिल्ली में नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा की।

जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं- अमित शाह

शाह ने कहा कि नक्सल ऑपरेशन को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं। जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूंगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

विस्तार से जानिए इन अधिकारियों की प्रोफाइल

नक्सल अभियान पर जंगल में तैनात पुलिस के जवान।

नक्सल अभियान पर जंगल में तैनात पुलिस के जवान।

भाजपा सरकार बनते ही 427 नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब तक 400 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली पहुंचे थे।

सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। CM ने बताया कि, कैसे प्रदेश में सेंट्रल फोर्स और स्टेट पुलिस मिलकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। नक्सल प्रभावित जिलों में सरकार की योजनाएं सरेंडर पॉलिसी को लेकर भी अमित शाह और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत हुई।

प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी है।

प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी है।

डेढ़ साल में 1,428 माओवादियों ने किया सरेंडर

मुख्यमंत्री ने बताया कि, राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया है। डेढ़ साल में चलाए गए अभियानों के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो पिछले पांच साल की तुलना में अधिक है।

मुख्यमंत्री साय ने शाह को बताया कि, 205 मुठभेड़ में 427 माओवादी मारे गए। जिनमें नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू और सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर जैसे कुख्यात माओवादी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है। जिससे सुरक्षा नेटवर्क मजबूत हुआ है।

शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे।

वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं।

…………………………………

नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया:बीजापुर में एनकाउंटर; तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया। वो तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। सुधाकर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular