कटिहार के बरारी नगर पंचायत ने कचरा प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को तीन नई कचरा वाहन गाड़ियों को मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कश्यप और कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री स्वरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
.
अब तक नगर पंचायत में कचरे का उठाव ट्रैक्टर से किया जा रहा था। नई व्यवस्था में विशेष कचरा वाहनों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। साथ ही एक गाड़ी प्लास्टिक के खिलाफ जन-जागरूकता के लिए निकाली गई है।
प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित
कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री स्वरा ने बताया कि बिहार सरकार के पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के आदेश के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में प्लास्टिक कैरी बैग फिर से प्रतिबंधित हैं। नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहली बार पकड़े जाने पर 2 हजार, दूसरी बार 3 हजार और तीसरी बार 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
कार्यक्रम में जेई पल्लवी कुमारी, प्रधान सहायक विशाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू मियां, अन्नू भारती, राजकुमार राय, भोला चौहान सहित नगर पंचायत कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।