Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeराज्य-शहरनजरबाग में रामनवमी पर 1 हजार श्रद्धालुओं ने किया दर्शन: टीकमगढ़...

नजरबाग में रामनवमी पर 1 हजार श्रद्धालुओं ने किया दर्शन: टीकमगढ़ में बधाई गीतों के बीच मनाया श्रीराम जन्मोत्सव, शाम को निकलेगी शोभायात्रा – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में रामनवमी का पर्व रविवार को मनाया जा रहा है। शहर के 200 साल प्राचीन नजरबाग मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया।

.

इस अवसर पर बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने बधाई गीतों की प्रस्तुति दी। श्रीराम जन्मोत्सव परिवार 2006 से टीकमगढ़ में शोभायात्रा का आयोजन कर रहा है। हर वर्ष दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां आते हैं। आयोजन समिति के अनुसार जन्म महोत्सव दोपहर 3 बजे तक चला।

रामनवमी के मौके पर भगवान श्रीराम का मनमोहक श्रृगांर किया गया।

5 बजे निकलेगी शोभायात्रा

शाम 5 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मार्ग में 20 से अधिक स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की गई हैं। शोभायात्रा में महाराष्ट्र का प्रसिद्ध सिंधु गर्जना बैंड भी शामिल होगा। बुंदेली गायक खनिज देव चौहान और कविता शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसमें 20 से अधिक आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी।

बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने रामनवमी के मौके पर बधाई गीत गाए।

बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने रामनवमी के मौके पर बधाई गीत गाए।

कार्यक्रम में कलेक्टर विवेक श्रोतिय, एसपी मनोहर मंडलोई और विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत भी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular