पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-141 के तीन शावक शनिवार को केन नदी के किनारे खेलते हुए नजर आए। पर्यटकों ने इन शावकों की अटखेलियों का वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं।
.
बाघिन पी-141 ने आठ महीने पहले चौथी बार चार शावकों को जन्म दिया था। जन्म के दो महीने बाद बाघिन पहली बार अपने शावकों के साथ दिखाई दी थी। तब से चारों शावक अपनी मां के साथ खेलते हुए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।
बाघिन पी-141 का एक शावक मार्च से लापता है।
मार्च से एक शावक लापता
एक शावक मार्च से लापता है। अब बाघिन केवल तीन शावकों के साथ ही दिखाई दे रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रशासन ने चौथे शावक की तलाश शुरू कर दी है। पीपर टोला के घास के मैदान में तीन हाथियों का दल लापता शावक की खोज कर रहा है।