BJP की नवनिर्वाचत चेयरपर्सन माफी ढांडा को सर्टिफिकेट देते RO सतेंद्र सिवाच।
कुरुक्षेत्र में नगर परिषद (नप) थानेसर के चुनाव में BJP की बंपर जीत हुई। नप चेयरपर्सन के साथ 32 वार्डों में से 25 वार्ड में BJP के पार्षद कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में थानेसर के वोटरों ने राजनीति और जाति के भेद को छोड़कर अपने गली, मोहल्ले, वा
.
थमे रहे नप के काम
दरअसल, कुरुक्षेत्र में नप से जुडे़ विकास और पब्लिक के काम थमे रहे, क्योंकि वार्डबंदी की वजह से थानेसर नप का चुनाव 33 महीने तक टला रहा। इस दौरान शहर के विकास और एजेंडे के लिए हाउस की मीटिंग तक नहीं हुई। यहां तक कि वार्ड में पार्षद निर्वाचित न होने की वजह लोगों को अपने निजी कार्यों के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
डिप्टी चेयरमैन बनाने की कवायद शुरू
इस बार नप थानेसर का पद SC वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। चुनाव में BJP की माफी ढांडा ने कांग्रेस की सुनीता नेहरा 32,577 वोट से हरा दिया। चुनाव में उनको कुल 69,350 वोट मिले, जबकि सुनीता नेहरा 15,251 वोट ही प्राप्त कर सकीं। अब चुनाव के बाद BJP के सामने डिप्टी चेयरमैन बनाने की चुनौती हाेगी। इसके लिए नवनिर्वाचित पार्षदों ने तिकड़मबाजी शुरू कर दी। इस पद के चयन के लिए BJP भी माथापच्ची कर रही है।
33 महीने तक नहीं हुई हाउस की बैठक।
सरकार का रहा असर
विधानसभा चुनाव में थानेसर में BJP को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन BJP ने हैट्रिक बनाकर प्रदेश में सरकार बनाई। निकाय चुनाव में देश-प्रदेश में सरकार होने का BJP को फायदा मिला। वोटरों ने सोच-समझकर विकास के लिए BJP को शहर की कमान थमा दी ताकि शहर के लिए होने वाले काम में अड़चन न आए।
छोटी-बड़ी जीत भी BJP की रही
यहां चुनाव में छोटी-बड़ी जीत भी BJP की रही। वार्ड-2 में BJP की महिला कैंडिडेट प्रवीन शर्मा ने 2039 के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। उनको कुल 2338 वोट मिले, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही निशा को मात्र 299 वोट ही मिल पाए। इसी तरह सबसे छोटी जीत BJP के मानक सिंह की रही। मानक सिंह ने इंडिपेंडेंट दीपक कुमार को 12 वोट से हरा दिया। उनको 1063 वोट मिले थे।