नरवाई जलाने पर उमरिया में किसानों को नोटिस दिया।
उमरिया के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने नरवाई जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई की है। मानपुर क्षेत्र के पिपरिया गांव में 15 किसानों पर 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
.
कलेक्टर ने 21 अप्रैल को नरवाई जलाने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद भी किसानों ने खेतों में नरवाई जलाई। नायब तहसीलदार की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई हुई।
कलेक्टर के आदेश के बाद राजस्व के साथ कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र में नरवाई जलाने वाले किसानों पर निगरानी रख रहे थे। जिसके बाद रिपोर्ट बनाई गई।
- सुनील पिता रामावतार तिवारी, पिपरिया, 15,000 रुपए
- रामानुज पिता मनोहर राम, पिपरिया, 2500 रुपए
- अवधेश प्रसाद पिता सुदर्शन प्रसाद, पिपरिया, 2500 रुपए
- गंगाराम राय पिता माधव प्रसाद राय, पिपरिया, 2500 रुपए
- गुरुचरण पिता बुटुवा, पिपरिया, 5000 रुपए
- गोरेलाल यादव पिता शिवचरण, पिपरिया, 2500 रुपए
- संतो बेवा कछेदी यादव, पिपरिया 2500 रुपए
- हेतराम पिता परसादी साहू, पिपरिया, 5000 रुपए
- सोनेलाल पिता बसुआ साहू, पिपरिया, 5000 रुपए
- अजीत पिता दस्सू साहू पिपरिया, 2500 रुपए
- कुसुम पिता शंकर राम मंदिर, पिपरिया 2500 रुपए
- बंदना पति शुभम द्विवेदी, पिपरिया, 2500 रुपए
- रामलाल पिता जीवनलाल द्विवेदी, पिपरिया, 15000 रुपए
- रामप्रमोद पिता रोहणी प्रसाद द्विवेदी, पिपरिया, 5000 रुपए
- रामप्रसाद पिता रोहणी प्रसाद द्विवेदी, पिपरिया, 5000 रुपए