Friday, April 25, 2025
Friday, April 25, 2025
Homeमध्य प्रदेशनरवाई जलाने वाले 722 किसानों पर 26.46 लाख का जुर्माना: विदिशा...

नरवाई जलाने वाले 722 किसानों पर 26.46 लाख का जुर्माना: विदिशा में 9 पर एफआईआर; सिरोंज में सबसे ज्यादा 208 मामले दर्ज – Vidisha News



विदिशा जिले में नरवाई जलाने 722 किसानों पर कुल 26 लाख 46 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 9 किसानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। तहसीलों में सबसे अधिक जुर्माना सिरोंज में लगा है। यहां 208 मामलों में 6 लाख 58 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गय

.

विदिशा ग्रामीण में 57 मामलों में 1.42 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। नटेरन में 85 मामलों में 2.11 लाख रुपए और कुरवाई में 48 मामलों में 2.40 लाख रुपए वसूले जाएंगे। त्योंदा तहसील में सबसे कम 5 मामले सामने आए, जिन पर 12,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

एफआईआर के मामले में विदिशा ग्रामीण तहसील में 7, विदिशा शहरी और सिरोंज तहसील में एक-एक मामला दर्ज किया गया। जुर्माने का प्रावधान भूमि के आकार के अनुसार तय किया गया है। 2 एकड़ तक की भूमि वालों को 2,500 रुपए, 2 से 5 एकड़ वालों को 5,000 रुपए और 5 एकड़ से अधिक भूमि वालों को 15,000 रुपए प्रति घटना जुर्माना देना होगा।

प्रशासन ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular