ठेमी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नरसिंहपुर जिले में गन्ना किसानों के साथ धोखाधड़ी सामने आई है। बड़गुवां-नयागांव स्थित आरआर एग्रो खांडसारी मिल और चतुर्भुज ट्रेडिंग कंपनी के संचालकों ने किसानों के 6.5 करोड़ रुपए नहीं चुकाए हैं।
.
आरआर एग्रो पर पहले से ही 5 करोड़ रुपए का बकाया था। जिला प्रशासन ने कंपनी को सशर्त संचालन की अनुमति दी थी। लेकिन कंपनी के संचालकों ने चतुर्भुज नाम की ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से गन्ना खरीदी शुरू कर दी।
इस कंपनी ने भी किसानों के करीब डेढ़ करोड़ रुपए नहीं चुकाए। दोनों कंपनियों के संचालक अब फरार हैं।
इन पर केस दर्ज
किसानों की शिकायत पर ठेमी पुलिस ने बुधवार शाम को चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में आरआर एग्रो के संचालक राहुल साव छिंदवाड़ा, कुलदीप पटेल खमरिया, प्रतीक पुरी नरसिंहपुर और मनोज गोस्वामी सहजपुरा बहोरीपार शामिल हैं।
इन किसानों की शिकायत
शिकायतकर्ता किसानों में अरविंद लोधी, बृजेश लोधी, बेनीप्रसाद लोधी, कमल सिंह लोधी, अरविंद सिंह, आदि पटेल, रानी पिंडरई, प्रहलाद पटेल, प्रदीप लोधी, गुलाब खान, राजकुमार पटेल, रमेश पटेल, आशीष गुमास्ता, पुष्पेंद्र लोधी, मुकेश पटेल और महेंद्र पटेल शामिल हैं। पुलिस ने धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।