भागलपुर के सुल्तानगंज में शनिवार को श्री श्री 108 प्रह्लाद पूजन और होलिका दहन समिति की ओर से नरसिंह भगवान की प्रतिमा बैठाकर पूजा-पाठ धूम-धाम से किया गया। मालूम हो कि पिछले कई सालों से सुल्तानगंज इलाके के थाना रोड में होली के मौके पर श्रद्धालु पूजा कर
.
समिति के अध्यक्ष श्याम ने बताया कि होली बहुत अच्छा पर्व है। शांतिपूर्वक लोगों ने होलिका दहन मनाया। प्रत्येक साल की तरह इस बार भी होलिका दहन मनाया गया। अभी, श्री श्री 108 नरसिंह भगवान के पूजा पाठ कार्यक्रम चल रहा है।
श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद भी मिल रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन निगरानी कर रहा है। 17 मार्च सोमवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
नरसिंह भगवान की प्रतिमा।
होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
भागलपुर सुल्तानगंज थाना रोड में हर साल नरसिंह भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ किया जाता है। लोगों ने बताया कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व जाति, धर्म और संप्रदाय के बंधनों को तोड़कर लोगों को एक साथ लाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन प्रह्लाद को जलाने वाली होलिका स्वयं अग्नि में जल गई थी। जिसके कारण यह पर्व मनाया जाता है।