Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरनर्मदापुरम में आदिवासी किसान की हत्या का खुलासा:दोस्त ही निकला आरोपी; एक...

नर्मदापुरम में आदिवासी किसान की हत्या का खुलासा:दोस्त ही निकला आरोपी; एक साल पहले हुई लड़ाई का लिया बदला




नर्मदापुरम जिले के केसला के गांव खोहरा गांव में 5 अक्टूबर की रात को एक आदिवासी किसान की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला। आदिवासी किसान की हत्या गांव उसके दोस्त ने की थी। रंजिश के चलते आरोपी ने एक साल पहले हुई मारपीट का बदला किसान की कुल्हाड़ी से हत्या कर लिया। बुधवार को एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने वारदात का खुलासा किया। एसडीओपी चौहान ने बताया आरोपी कमल किशोर नागले बोहरा गांव में रहता है। एक साल पहले मारपीट में कमल किशोर धुर्वे ने कमल किशोर नागले को पीटा था। नागले इसी बात की रंजिश रख बैठा था। उसी के चलते 5 अक्टूबर की रात को जब कमल किशोर धुर्वे अपने खेत में गया था। तब आरोपी नागले भी वहां पहुंचा और कमल को शराब का लालच देकर चांदकिया नर्सरी के पास ले आया। जहां कुल्हाड़ी से उसके के सिर, गर्दन, कान के पास हमला कर बेरहमी से हत्या की। जिसके बाद उसे उसी जगह छोड़कर भाग गया। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी जब्त की। आरोपी नागले को गिरफ्तार किया गया। खुलासे के बाद आरोपी को इटारसी कोर्ट पेश किया गया है। आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस, खेत में जाकर छिपा केसला थाना प्रभारी श्रीनाथ झरबड़े ने बताया कमलकिशोर धुर्वे की हत्या के बाद मामले की जांच के लिए एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने टीम गठित की। कमल किशोर धुर्वे की कॉल डिटेल निकाली है। एक टीम ने गांव में कमल किशोर धुर्वे से जुड़े लोगों की जानकारी निकलना शुरू की। गांव में सार्वजनिक पंडाल में शिव प्रतिमा बैठने वाले समिति के लोगों ने बताया कि 5 अक्टूबर की रात को कमल किशोर नागले को कुल्हाड़ी ले जाते देखा था। धुर्वे की बेटी ने भी बयान में कहा कि पिताजी को खेत जाते समय किसी ने आवाज दी थी। जो उसे सुनाई दी थी। जिस आधार पर पुलिस ने कमल किशोर नागले का पता किया।तो वो घर नहीं मिला वो खेत में जाकर छिप जाता था। पुलिस ने उसे खेत से पकड़ कर थाने लेकर पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि उसने कमलकिशोर धुर्वे की फॉरेस्ट नर्सरी के पास ले जाकर कुल्हाड़ी से हत्या की। विवाद में हुई मारपीट का बदला लेने उसने ये किया लिया। वारदात के बाद आरोपी अपने खेत में गया और कुल्हाड़ी साफ कर सो गया था। 6 अक्टूबर की सुबह खून से लथपथ मिली थी लाश 6 अक्टूबर रविवार सुबह फॉरेस्ट नर्सरी मार्ग पर पगडंडी पर किसान की लाश खून से लथपथ हालत में मिली थी। जो कमलकिशोर धुर्वे की थी। सूचना पर परिजन व केसला थाना प्रभारी श्रीनाथ झरबड़े स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को मौके पर मृतक का सिर, गर्दन, जबड़ा फटा हुआ मिला था। उसके हाथ में टॉर्च रखी मिली थी। खुलासे में ये टीम रही शामिल निरीक्षक श्रीनाथ झरबड़े थाना प्रभारी, थाना प्रभारी पथरोटा उनि संजीव पवार, थाना प्रभारी रामपुर गुर्रा उनि विपिन पाल, सउनि अनिल शर्मा, गउनि भोजराज वरवडे, कार्य, सउनि सुरेन्द्र सराठे, कार्य प्रधानआरक्षक विनोद राजपूत,युयुत्स यादव,मनोज महालहा कपिल कौशल, बबलू वटके, संजय, महेश साहू, मनोज डोंगरे, जितेन्द्र करछले, सुरेश धुर्वे, अमित धुर्वे, ब्रजलाल धुर्वे, प्रेम बडोदे, टिल्लू उईके, थाना पथरोटा के आरक्षक सियाराम टेकाम, प्र.आर. दिनेश उईके, सैनिक रूपसिंह बाना इटारसी के आरक्षक ब्रज नरें, तुलसीराम कोडले शामिल रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular