Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeराज्य-शहरनवरात्र के पहले दिन टेकरी पर उमड़ी भक्तों की भीड़: सुरक्षा...

नवरात्र के पहले दिन टेकरी पर उमड़ी भक्तों की भीड़: सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, 50 सीसीटीवी से परिसर की निगरानी – Dewas News


नवरात्र के पहले दिन माता टेकरी पर माता चामुंडा व तुलजा भवानी के दर्शन करने के लिए सुबह से बड़ी संख्या में माता भक्त पहुंचे। दर्शन करने के लिए मंदिरों के सामने अल सुबह से माता भक्तों की कतारें लगती रही।

.

हर साल की तरह इस साल भी नवरात्र में माता मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। उल्लेखनीय है कि नवरात्र में माता चामुण्डा व तुलजा भवानी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से माता के भक्त देवास पहुंचते है। माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए है।

दिन में धूप के चलते पूरे परिक्रमा मार्ग पर कालीन बिछाई गई है। नवरात्र में अधिकांश लोग नंगे पैर माता के दर्शन करने पहुंचते है ऐसे में भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। माता टेकरी पर जगह-जगह सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे।

माता के दर्शन के लिए देर रात से ही मंदिर में भीड़ लगना शुरू हो गई।

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

नवरात्र के चलते माता टेकरी पर सुरक्षा की दृष्टि से हर जगह पुलिस जवान तैनात रहेंगे वहीं माता टेकरी पर बने कंट्रोल रुप से 50 से अधिक कैमरों से नवरात्र में पुरे समय निगरानी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर माता टेकरी पर दो जगह चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है। आपात स्थिति के लिए एक एंबुलेंस भी माता टेकरी पर खड़ी रहेगी।

24 घंटे होंगे माता रानियों के दर्शन

पुजारी मुकेश नाथ के अनुसार नवरात्र में माता टेकरी आने वाले भक्तों के लिए माता रानियों के दर्शन 24 घंटे होंगे। दोनों मंदिरों पर सुबह और शाम दो-दो बार आरती होगी। बड़ी माता तुलजा भवानी मंदिर पर आरती का समय सुबह 5.50 बजे और शाम को 6.20 बजे रहेगा वहीं छोटी माता चामुण्डा मंदिर पर आरती का समय सुबह 6.30 बजे एवं शाम को 6 बजे रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular