Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeमध्य प्रदेशनशे के खिलाफ सिंधी समाज की बड़ी मुहिम: डॉक्टरों ने बताए...

नशे के खिलाफ सिंधी समाज की बड़ी मुहिम: डॉक्टरों ने बताए नशे के दुष्प्रभाव, विधायक बोले- हुक्का बार बंद करने मुख्यमंत्री से करेंगे चर्चा – Bhopal News


भोपाल के लैंडमार्क गार्डन में सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष किशोर तनवानी और महासचिव हरीश नागदेव सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और समाजसेवी उपस्थित रहे।

.

डॉ. रश्मि निचलानी ने बिगड़ती लाइफस्टाइल और नशे से होने वाले कैंसर व लकवा जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. राकेश सुखेजा ने सोशल मीडिया और विभिन्न प्रकार की लतों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्रिकेटर विनोद कांबली और अभिनेता संजय दत्त के उदाहरणों से नशे के विनाशकारी प्रभावों को समझाया।

युवा इन्फ्लुएंसर अनिशा चिमनानी ने बताया कि वह 100 से अधिक लोगों को नशे की लत से मुक्त करा चुकी हैं। दीपक राजानी ने नशे के कारण युवाओं में बढ़ती नपुंसकता की समस्या पर चिंता व्यक्त की। विधायक भगवानदास सबनानी ने कॉकटेल पार्टी की संस्कृति पर चिंता जताते हुए भोपाल में हुक्का बार को तत्काल बंद करने की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

पंचायत के मुख्य सलाहकार और विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवानदेव ईसरानी ने समाज से नशा-मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में लखन दादलानी द्वारा डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई, जबकि दिनेश मेंघानी, बलदेव खेमानी, मोहन लालवानी, लता बजाज और हरीश ज्ञानचंदानी ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का समापन नरेश गिदवानी की टीम द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular