Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeबिहारनाबालिग को घर से भगाकर मंदिर में की शादी: डेढ़ साल...

नाबालिग को घर से भगाकर मंदिर में की शादी: डेढ़ साल से चल रहा था अफेयर, लड़की के पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को पीट रहे – Purnia News


पूर्णिया में एक नाबालिग लड़की को घर से भगाकर शादी करने का मामला सामने आया है। शादी करने वाला लड़का भी नाबालिग है। मामले के सामने आने के बाद लड़की के पिता का कहना है कि शादी के बाद आरोपी लड़के के घरवालों की ओर से मेरी बेटी से मारपीट की जा रही है।

.

उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज न देने पर मेरी बेटी के साथ मारपीट की जा रही है और जान से मारने की धमकी दी गई है। लड़की के पिता ने दहेज के लिए बेटी के साथ हो रही मारपीट को लेकर प्रेमी और उसके घरवालों के खिलाफ के.नगर और मरंगा दोनों थाना में लिखित आवेदन दिया है।

नाबालिग लड़की के पिता का आरोप है कि बेटी को भागकर घर ले जाने के दूसरे दिन ही दो शर्त रखते हुए लड़के वाले ने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी।

डेढ़ साल से चल रहा था नाबालिग लड़के और लड़की का अफेयर

जानकारी के मुताबिक, लड़के और लड़की के बीच पिछले डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। लड़की को घर से भागकर अपने साथ घर ले जाने से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। प्रेमी जोड़े के इस वीडियो को ग्रामीणों ने बनाया है। ग्रामीण वीडियो में लड़के को किशोरी को भागकर ले जाने से रोकते दिखाई दे रहे हैं। लड़का ग्रामीणों को ये दावा करता दिखाई दे रहा है कि लड़की उसकी पत्नी है। दोनों ने शादी कर ली है। वो उसे अपने घर ले जा रहा है।

लड़के ने किशोरी को उसके घर से भागकर शादी कर ली।

पुलिस को दिए गए आवेदन में नाबालिग लड़की के पिता ने क्या बताया?

नाबालिग लड़की मरंगा थाना के एक गांव की रहने वाली है, जबकि नाबालिग लड़का के.नगर थाना के चूनापुर का रहने वाला है। के. नगर और मरंगा थाना में दिए आवेदन में नाबालिग के पिता ने बताया है कि 14 मार्च की सुबह करीब 7 बजे लड़का मेरे घर बाइक लेकर आया।

जब लड़का मेरे घर आया, तब मैं अपनी पत्नी के साथ खेत पर गया था। इसी दौरान बेटी को अकेला देख आरोपी उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। जबरदस्ती मेरी बेटी से मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद उसे अपने घर ले गया।

उन्होंने बताया है कि जैसे लड़का मेरी बेटी को लेकर अपने घर पहुंचा, उसके घर वालों ने दो शर्त रख दी। कहा कि या तो वो दहेज लेकर आए या फिर परिवार और लड़की में से किसी एक को चुने। लड़की ने जब दहेज देने से इनकार कर दिया, तब न सिर्फ परिवार वाले ने बल्कि लड़के ने भी मेरी बेटी के साथ मारपीट की।

इस दौरान हल्ला सुनकर गांव वाले घर में जुटे, जहां उन्होंने मेरी बेटी को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा। इसके बाद मुझे फोन कर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें मेरी बेटी बेसुध होकर प्रेमी के घर में जमीन पर पड़ी दिख रही है।

लड़की के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी से मारपीट की जा रही है।

लड़की के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी से मारपीट की जा रही है।

समूचे घटनाक्रम को लेकर लड़की के पिता ने के.नगर और मरंगा थाना में लड़के और उसके घर वालों के खिलाफ आवेदन दिया है। के.नगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular