Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग से गैंगरेप के दोषी चारों को उम्रकैद: अमरोहा में डीएनए...

नाबालिग से गैंगरेप के दोषी चारों को उम्रकैद: अमरोहा में डीएनए टेस्ट से खुलासा, पीड़िता गर्भवती हुई; 2.40 लाख जुर्माना भी – Amroha News


रोहित कुमार प्रजापति | अमरोहा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमरोहा में पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने एक गंभीर मामले में चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 2.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह मामला अक्टूबर 2019 का है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। पीड़िता खेत से घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव के मुरारी, सत्येंद्र, विनोद और सुमेरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर बाद में भी शारीरिक शोषण किया। पीड़िता गर्भवती हो गई।

मामले का खुलासा होने पर 15 मार्च 2020 को पीड़िता के पिता ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

जांच में पीड़िता और आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया गया। एक दोषी का डीएनए पीड़िता के गर्भ में पल रहे बच्चे से मिलान हो गया।

अपर सत्र न्यायधीश विशेष पॉक्सो एक्ट प्रथम हेमलता त्यागी की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। विशेष लोक अभियोजक रतनलाल लोधी ने अभियोजन पक्ष की पैरवी की। साक्ष्य के आधार पर सभी आरोपियों को दोषी करार दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular