Sunday, April 27, 2025
Sunday, April 27, 2025
Homeमध्य प्रदेशनाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले दो लड़के पकड़ाए: लोगों ने मंदिर...

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले दो लड़के पकड़ाए: लोगों ने मंदिर के पीछे सीढ़ियों पर पकड़ा; आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर में दो नाबालिगों के साथ दो लड़कों ने छेड़छाड़ की। उनके फोन से आपत्तिजनक वीडियो और चैट भी मिली। लोगों ने बताया कि आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10:30 बजे का

.

लोगों ने कहा कि मंदिर के पीछे सीढ़ियों पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ दो लड़के पकड़ाए हैं। उनके साथ एक अन्य युवती भी थी। स्थानीय लोगों ने इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दी।

प्रशांत नामक व्यक्ति ने बताया कि जब लोगों ने पूछताछ की तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नाबालिगों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय संगठनों ने लोगों से इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि रात में दो लड़कों को पकड़ा था। तीन नाबालिग लड़कियों ने थाने आकर दो लड़कों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

पुलिस ने 74 भारतीय न्याय संहिता पास्को एक्ट और एससी एसटी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। एक आरोपी का नाम अमन खान है दूसरा नाबालिग है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular