Saturday, April 19, 2025
Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग से रेप का आरोपी 22 दिन से फरार: जिला पंचायत...

नाबालिग से रेप का आरोपी 22 दिन से फरार: जिला पंचायत सदस्य के पति ने रिश्ते की बहन को नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म – Deoria News


नवीन सिंह बघेल| देवरिया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी मनोज कन्नौजिया

देवरिया में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जिला पंचायत सदस्य का पति है, जो 22 दिनों से फरार चल रहा है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने 26 अप्रैल को आरोपी मनोज कन्नौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

घटना 6 अप्रैल की है। आरोपी मनोज, जो सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है, रिश्ते की 17 वर्षीय बहन को इलाज के बहाने देवरिया ले गया। रास्ते में उसने पीड़िता को नशीली दवा मिली टॉफी खिलाई। इसके बाद देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस शुरू से ही इस मामले में लापरवाह रवैया अपना रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब आरोपी की बहन पीड़िता को फोन कर धमकी दे रही है। वह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रही है।

धमकियों से डरी पीड़िता ने उच्च न्यायालय में अपने वकील को फोन कर मदद की गुहार लगाई है। सदर कोतवाल दिलीप सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular