Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeहरियाणानारनौंद में दो ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी: राखी शाहपुर और राजथल...

नारनौंद में दो ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी: राखी शाहपुर और राजथल में क्वाइल चुराई, निगम को डेढ़ लाख का फटका – Narnaund News



हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में बिजली निगम को दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी से नुकसान हुआ है। चोरों ने राखी शाहपुर में बाराह खाप चबूतरे और राजथल के बिसला पाना एपी फीडर से ट्रांसफॉर्मर की क्वाइल चुरा ली। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

.

जमीन पर बिखरा मिला तेल

जानकारी के अनुसार राखी शाहपुर में निर्माणाधीन बाराह खाप चबूतरे पर लगे 25 किलोवॉट के ट्रांसफॉर्मर से क्वाइल गायब मिली। एरिया इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह जेई ने मौके पर जांच की। ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिरा मिला और उसमें से तेल बहा हुआ था। इस चोरी से निगम को लगभग 72 हजार रुपए का नुकसान हुआ।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

वहीं राजथल गांव में अजय के खेत में लगे 25 किलोवॉट के ट्रांसफॉर्मर से भी क्वाइल चोरी हुई। मुकुल ने मामले की लिखित सूचना दी। जेई सतीश चंद्र की रिपोर्ट के अनुसार चोरी से निगम को 71,790 रुपए का नुकसान हुआ। एसडीओ संजय सिंगला ने दोनों घटनाओं की सूचना थाना प्रभारी नारनौंद को दी। पुलिस ने इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में कड़ी निगरानी की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular