Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeहरियाणानारनौंद में सड़क किनारे मिला मोबाइल लौटाया: सामाजिक संस्था के पदाधिकारी...

नारनौंद में सड़क किनारे मिला मोबाइल लौटाया: सामाजिक संस्था के पदाधिकारी को मिला सड़क पर, हादसे में घायल हुआ था मालिक – Narnaund News



घायल बिंदर की पत्नी को मोबाइल सौंपते राजबीर शास्त्री।

हिसार जिले के नारनौंद में एक ईमानदारी का उदाहरण सामने आया है। सामाजिक संस्था राष्ट्रवाद भारत के हरियाणा प्रदेश महामंत्री राजबीर शास्त्री को सोमवार की सुबह की सैर के दौरान नारनौंद-उचाना रोड पर एक एंड्रॉयड मोबाइल मिला।

.

मोबाइल बंद था और चार्ज नहीं था। शास्त्री ने फोन को चार्ज करके चालू किया। जांच में पता चला कि मोबाइल बिंदर गंगवा का है। बिंदर हाल ही में एक दुर्घटना में घायल हुए थे। उनका बैंक खाता इस फोन से जुड़ा था। वे मोबाइल खोने के कारण चिंतित थे। उन्हें डर था कि कोई उनके खाते से पैसे निकाल सकता है।

मोबाइल पाकर खुश हुई महिला

राजबीर शास्त्री ने मोबाइल को बिंदर की पत्नी तक पहुंचाया। फोन पाकर बिंदर की पत्नी बहुत खुश हुईं। उन्होंने भावुक होकर शास्त्री को आशीर्वाद दिया।

शास्त्री ने कहा कि सेवा और कल्याण की भावना से किया गया छोटा काम भी बड़ी मिसाल बन जाता है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित और समाजहित को प्राथमिकता देने की अपील की। उनका कहना था कि सच्ची देशभक्ति भाषणों में नहीं, रोजमर्रा के कामों में दिखती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular