नारियल तोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ करते नगर पालिका चेयरमैन शमशेर लोहान।
हिसार में नारनौंद नगर पालिका ने शहर के विकास को नई गति देने की पहल शुरू कर दी है। गौतम कॉलोनी 2 में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से नई गलियों के निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है। नगर पालिका चेयरमैन शमशेर लोहान ने बुधवार को नारियल तोड़कर इस कार्य का शुभारंभ
.
चेयरमैन लोहान ने बताया कि बारिश के मौसम से पहले शहर की सभी 8 स्वीकृत कॉलोनियों की गलियों को पक्का किया जाएगा। टूटी और ऊंची-नीची गलियों की मरम्मत के लिए जल्द ही टेंडर जारी होगा। बारिश में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए गलियों की नियमित सफाई की जा रही है।
खराब लाइटों की मरम्मत का काम चल रहा
नगर पालिका ने शहर की सभी गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवा दी हैं। खराब लाइटों की मरम्मत का काम भी चल रहा है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।
चेयरमैन ने कहा कि एक साल में शहर को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाया जाएगा। सभी पार्षद मिलकर शहर के विकास में सहयोग कर रहे हैं। महिला पार्षदों की सफाई व्यवस्था में विशेष भूमिका रहेगी।
सीएम के सामने रखी थी मांगें
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शहर में एक स्टेडियम और दो पार्कों के निर्माण की भी मांग रखी है। जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को जल्द से जल्द मंजूर करने का आश्वासन दिया है। शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सभी 16 वार्ड पार्षदों से वार्डों की समस्याएं ली जा रही है ताकि सभी वार्डों का समान रूप से विकास करवाया जा सके।