Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeहरियाणानारनौल में घर से 10 हजार और गहने गायब: गेट-दरवाजों के...

नारनौल में घर से 10 हजार और गहने गायब: गेट-दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले, परिवार गया था दिल्ली – Narnaul News



तस्वीर घर में चोरी के बाद बिखरे पड़े सामान की है।

नारनौल के गुवानी गांव में घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने और 10 हजार रुपए चोरी हो गए। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू

.

पुलिस को दी गई शिकायत में गुवानी गांव निवासी महिला कविता ने बताया कि उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। करीब 1 महीने पहले वह अपने लड़के के साथ दिल्ली गए थे। इसके बाद सोमवार को वह दिल्ली से वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो दो कमरे के ताले टूटे हुए मिले। मकान के अंदर रखे बक्सों के भी ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।

जब उन्होंने सामान चेक किया तो पाया कि चोरों ने 15 तोले का सोने का हार, सोने की 9 तोले की तीन चेन, एक तोला सोने की झुमकी, एक तोला सोने का बाला, एक तोला सोने की दो अंगूठी, तीन तोला सोने की दो चूड़ियां, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, 7 से 8 चांदी के सिक्के एक चांदी का हार और एक सीलिंग फैन चुरा लिया। इसके अलावा कर मकान में रखें 10 हजार रुपए भी चुरा ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular