Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeहरियाणानारनौल से संदिग्ध परिस्थितियों में दो लड़की हुई लापता: दोनों ही...

नारनौल से संदिग्ध परिस्थितियों में दो लड़की हुई लापता: दोनों ही रात को बिना बताए निकली अपने-अपने घर से, पुलिस तलाश में जुटी – Narnaul News



हरियाणा के नारनौल से दो लड़कियां अपने-अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इस बारे में दोनों लड़कियों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। इनमें एक की उम्र 20 साल तथा दू

.

सदर थाना के गांव बलाहा कला गांव निवासी व्यक्ति की 22 वर्षीय बेटी बीती रात 8:30 बजे से लापता है। इस बारे में लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसके लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उसने गहली पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

निजामपुर क्षेत्र से भी लड़की गायब

दूसरी ओर निजामपुर क्षेत्र से भी एक लड़की लापता हो गई। इस बारे में गांव नापला निवासी व्यक्ति ने थाना निजामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 20 साल की बेटी बीती रात खाना खाकर घर पर सोई थी। सुबह उठने पर वह घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने घर से जाते समय लाल रंग का सूट-सलवार पहना हुआ था। लड़की के पिता ने थाना निजामपुर पहुंचकर लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular