एसपी ने प्रशासनिक फेरबदल किया है।
नालंदा में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी भारत सोनी के निर्देश पर साइबर थाना में पदस्थापित जयप्रकाश कुमार ठाकुर को थाना अध्यक्ष गोखुलपुर बनाया गया है। गोखुलपुर थाना अध्यक्ष शिवम कुमार सुमन को पुलिस केंद्र नालंदा भेजा गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह
.
रहुई थाना में पदस्थापित शशि रंजन कुमार मिश्रा को नगरनौसा थाना अध्यक्ष बनाया गया है। नगरनौसा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पवन को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से आदेश जारी हुआ है। इसके मुताबिक पदाधिकारी का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया है। 24 घंटे के अंदर संबंधित थाने में योगदान देना होगा।
दुर्व्यवहार-भ्रष्टाचार जैसे आरोपों से बचने की अपील
जारी आदेश में स्पष्ट रूप से महिलाओं से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार और अभिरक्षा में हिंसा जैसे गंभीर आरोपों से बचने की सख्त हिदायत दी गई है।
10 दिन पहले ही एसपी के निर्देश पर संजीव कुमार सिंह को परवलपुर और विकास कुमार यादव को वेना थाना अध्यक्ष बनाया गया था। जबकि, इंस्पेक्टर चंद्रभानु को हिलसा थाना का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया था।
जय प्रकाश ठाकुर इसके पहले खुदागंज थाना की कमान संभाल चुके थे। जबकि, शशि रंजन कुमार मिश्रा को पहली बार थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पंकज कुमार पवन की यह नगरनौसा थानाध्यक्ष के रूप में यह दूसरी पोस्टिंग थी। इसके पहले वह भागन विगहा ओपी में बतौर ओपी प्रभारी कार्यरत थे। शिवम कुमार सुमन की गोखुलपुर थाना में यह पहली पोस्टिंग थी। जिन्हें अभी पुलिस लाइन भेजा गया है।