Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeबिहारनालंदा में चेन स्नैचिंग मामलें में तीन गिरफ्तार: चोरी के गहने...

नालंदा में चेन स्नैचिंग मामलें में तीन गिरफ्तार: चोरी के गहने गलाकर बनाते थे दूसरा जेवर, घटना में शामिल बाइक भी बरामद – Nalanda News


नालंदा पुलिस ने चेन स्नैचिंग मामलों में सक्रिय एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक ऐसा अपराधी भी शामिल है जो पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

.

लहेरी थाना क्षेत्र के v2 मॉल के पास 22 अक्टूबर को एक महिला से चेन स्नेचिंग के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों और गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर निवासी आर्यन कुमार (26 वर्ष), सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह निवासी मोहम्मद राजा (31 वर्ष) और बिहार थाना क्षेत्र के सालूगंज निवासी प्रभाकर कुमार (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

आरोपी चोरी की गई चेन को पावापुरी के प्रभाकर राज को बेचा करते थे। गिरोह ने 10 अक्टूबर को बिहार थाना क्षेत्र में एक और महिला का मंगलसूत्र भी लूटा था। मुख्य आरोपी आर्यन कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। 2018 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है और 2019 में लहेरी मोहल्ला राजगीर ज्वेलर्स में लूट का प्रयास भी कर चुका है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी बरामद की है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे चोरी की गई चेन और मंगलसूत्र को गलाकर दूसरा गहना बनवा लेते थे, जिससे उनकी पहचान न हो सके।

अलग-अलग कांडों का हुआ उद्वेदन।

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

सदर डीएसपी वन ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और उनके अन्य आपराधिक कृत्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। छापेमारी टीम में बिहार थानाध्यक्ष ,सम्राट दीपक लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक डीआईयु की टीम और अन्य पदाधिकारी शामिल रहें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular