Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनिजी स्कूलों की मनमानी का विरोध: फीस वृद्धि और किताब-यूनिफॉर्म की...

निजी स्कूलों की मनमानी का विरोध: फीस वृद्धि और किताब-यूनिफॉर्म की जबरन वसूली, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन – Kannauj News


विकास अवस्थी, कन्नौज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कन्नौज में कांग्रेस पार्टी ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ला को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है। निजी स्कूल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन कमीशन के लालच में अपनी चुनिंदा दुकानों से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं।

जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन ने कहा कि महंगाई के इस दौर में अभिभावकों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। स्कूलों की इस लूट से वे मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों का यह व्यवहार लोकतंत्र और कल्याणकारी राज्य के सिद्धांतों के खिलाफ है।

आंदोलन रहेगा जारी कांग्रेस पार्टी इस मनमानी के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन में फैसल खान, इमरान अली, आमिर खान, लियाकत अली, राजीव श्रीवास्तव, प्रदीप केलकर, आमिर अंसारी, सत्य प्रकाश शर्मा, सरफराज हुसैन, महेश बाबू, राजिक अली, प्रकाश अवस्थी और जितेंद्र दोहरे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular