Thursday, May 8, 2025
Thursday, May 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनिजी स्कूलों की मनमानी पर कांग्रेस सख्त: फीस और किताबों के...

निजी स्कूलों की मनमानी पर कांग्रेस सख्त: फीस और किताबों के दाम तय करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस का आरोप है कि निजी स्कूल संचालक मनमाने तरीके से फीस में वृद्धि कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को किताब, कॉपी, स्कूल ड्रेस और जूते निर्धारित दुकानों से ही खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्कूल 16 पेज की किताब 400 से 600 रुपये में बेच रहे हैं। नर्सरी और एलकेजी के बच्चों की किताबों का सेट 10 हजार रुपये तक का है। एडमिशन के नाम पर भी अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है।

कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार निजी स्कूलों के लिए नियमावली बनाए। इसमें स्कूल फीस, किताब-कॉपी के दाम तय किए जाएं। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular