Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरनिवाड़ी में बिजली गिरने से महिला किसान की मौत: देवरानी-जेठानी घायल,...

निवाड़ी में बिजली गिरने से महिला किसान की मौत: देवरानी-जेठानी घायल, बकरी चराने गई थी, बारिश आने पर तीनों पेड़ के नीचे रूकी – Niwari News



बिजली गिरने से महिला किसान की मौत

निवाड़ी के सिंदूर सागर गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। उसी परिवार की दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। मृतक की पहचान क्रांति पत्नी श्यामलाल केवट के रूप में हुई है।

.

घटना उस समय हुई जब क्रांति अपनी देवरानी उर्मिला और जेठानी मूर्ति देवी के साथ खेत में बकरी चरा रही थीं। बारिश शुरू होने पर तीनों एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।

इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी और तीनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं।

परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने क्रांति को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायल महिलाओं को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया है।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और घायलों के उचित इलाज की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular