Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशनिवाड़ी में महिला से छेड़छाड़ करने पर आरोपी पर केस: पीड़ित...

निवाड़ी में महिला से छेड़छाड़ करने पर आरोपी पर केस: पीड़ित ने कहा- फोन कर अश्लील बातें करता, घर बुलाने का दबाव बनाता – Niwari News



निवाड़ी जिले के जेरोन थाना क्षेत्र में एक महिला को न्याय पाने के लिए थाने से SDOP कार्यालय तक जाना पड़ा। देवना गांव की महिला ने गांव के युवक चिंटू यादव पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार फोन कर अश्लील बातें करता था। वह उसे घर बुलाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर धमकियां देने लगा। जेरोन थाने में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने सबूत मांगकर मामले को टाल दिया।

पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया

इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ पृथ्वीपुर SDOP कार्यालय पहुंची। उसने लिखित शिकायत दी। SDOP अतुल कुमार ने तत्काल जेरोन थाना प्रभारी को प्रकरण दर्ज करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को नोटिस जारी किया गया है। SDOP ने चेतावनी दी है कि पीड़िता को धमकाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular