Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeदेशनीतीश की महिला संवाद यात्रा, लालू बोले-नयन सेंकने जा रहे: BJP...

नीतीश की महिला संवाद यात्रा, लालू बोले-नयन सेंकने जा रहे: BJP ने कहा- बीमार हैं राजद सुप्रीमो; राजद ने याद दिलाया CM का विधानसभा वाला बयान – Bihar News


RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘ अच्छा है यात्रा पर जा रहे हैं। नयन सेंकने जा रहे हैं।’ वहीं 2025 में 225 सीटें जीतने के नीतीश कुमार के दावे पर पूर्व सीएम ने कहा कि ‘पहले आंखें स

.

साथ ही इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर कहा है कि ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है। ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए।’

इधर लालू यादव के बयान पर जेडीयू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि ‘आधी आबादी के बारे में इतनी घटिया सोच। इंडी गठबंधन के नेता के इस शर्मनाक बयान की जितनी भी निंदा की जाए, कम होगी। हमें गर्व है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर। आज उनके ऐतिहासिक फैसलों के कारण बिहार महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रहा है।’

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा-

बिहार के लोकप्रिय सीएम नीतीश कुमार महिलाओं से संवाद करने जा रहे हैं। जिस तरह के शब्दों का प्रयोग लालू जी ने किया है, ये बड़ा ही चिंता का विषय है। पहले तो हम लोग ये समझते थे कि वो शारीरिक रूप से बीमार हैं। अब मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। उनको इलाज की जरूरत है।

QuoteImage

लालू यादव स्वार्थी हैं- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा, ‘लालू प्रसाद यादव शुरू से ही स्वार्थी रहे हैं।’ इंडी गठबंधन के नेतृत्व पर कहा- ‘ममता बनर्जी कौन हैं? जो पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं।’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘लालू प्रसाद यादव महिला का अपमान कर रहे हैं। वह क्या बोलते हैं, क्या सोचते हैं, हमलोग उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं।’

JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि ‘लालू जी कांग्रेस को अपनी आंख दिखाइए। नीतीश कुमार पर आंख दिखाने की हिम्मत आपने कैसे कर दी। सच तो यह है कि जब आप जेल में थे तो होटवार जेल में आपका शरीर कैद था और बुद्धि चरवाहा विद्यालय में कैद हो गई थी।

विधानसभा में सीएम का बयान भूल गई भाजपा- राजद

लालू यादव के बयान पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा- ‘बीजेपी को महिलाओं पर बोलने का कोई राइट नहीं है। लालू यादव ने यात्रा को लेकर ये बातें कही है। कोई आपत्तिजनक बात ही नहीं है, जिसको लेकर बीजेपी हल्ला कर रही है। बीजेपी के लोग बताए विधान मंडल में सीएम ने क्या कुछ कहा था। महिलाओं के सम्मान की बात बीजेपी वालों के मुंह से अच्छा नहीं लगता है।’

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने कहा कि लालू यादव के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश ना किया जाए। लालू यादव बड़े नेता हैं।

जिनकी 7 बेटियां उनका ऐसा बयान निंदनीय- अशोक चौधरी

बिहार सरकार के मंत्री और सीएम नीतीश के करीबी अशोक चौधरी ने कहा कि ‘लालू प्रसाद यादव जैसे व्यक्ति के द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग करना, बिहार की अस्मिता पर प्रहार है। इससे पता चलता है कि नीतीश कुमार के प्रति उनके मन में कितनी चाहत और नफरत है। ‘ ‘ये लोग कैसे भूल जाते हैं कि कभी हमने साथ काम किया है। ये लाठी पिलावन-लाठी घुरावन रैली के लोग हैं। चरवाहा विद्यालय के लोग, स्कॉर्पियो पर 5 राइफल लेकर घूमने वाले लोग हैं। इस राज्य में डॉक्टर-इंजीनियर के अपहरण उद्योग की नींव रखने वाले लोग हैं। महिलाओं के बारे में क्या जानेंगे।’

क्या राजद वाले भी आंख सेंकते हैं- शाहनवाज हुसैन

वहीं बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- ‘नीतीश कुमार को लालू यादव अपना भाई और दोस्त कहते थे। ऐसी सोच रखते हैं सीएम के बारे में जो इतने वरिष्ठ हैं। बिहार के रत्न हैं, उन पर देश को गर्व है। उन्हें जनता ने सीएम चुना है। लालू जी बुजुर्ग हो गए हैं, लेकिन यह उम्र नहीं थी कि इतना घटिया सोच एक मुख्यमंत्री के लिए वह रखेंगे। क्या राजद के लोग भी आंख सेंकते हैं। अब तो लोग आरजेडी से डरेंगे।’

जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम ने विधानमंडल में दिया था बयान

7 नवंबर 2023 को बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश जातीय-आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पर हुई बहस के बाद मुख्यमंत्री जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि महिला शिक्षित होगी, तो गारंटेड प्रजनन दर कम होगी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने पति और पत्नी के संबंध और प्रजनन प्रक्रिया का भी जिक्र किया था। दरअसल, उनके कहने का मतलब यह था कि पढ़ी-लिखी पत्नी गर्भधारण के अवसरों से बचती है। इसलिए जन्म दर कम हुई है। हालांकि उन्होंने जो बोला, वह शब्दश: यहां लिखा नहीं जा सकता है।

उस वक्त बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और बीजेपी विपक्ष की भूमिका में थी। तब सीएम के बयान पर बीजेपी ने काफी हंगामा किया था।

————————————-

लालू यादव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

अब लालू बोले- विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व ममता करें:कांग्रेस के कहने से कुछ नहीं होगा; कांग्रेस का जवाब- महत्वाकांक्षाओं को कंट्रोल में रखिए

इंडी गठबंधन में नेतृत्व को लेकर विवाद छिड़ा है। अब RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ममता बनर्जी का साथ दिया है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है। ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए।’

इससे पहले उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष भी ममता बनर्जी के नेतृत्व पर सहमति जता चुके हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular