Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeमध्य प्रदेशनीमच के फाग महोत्सव में फूलों से खेली होली: गोड ब्राह्मण...

नीमच के फाग महोत्सव में फूलों से खेली होली: गोड ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने की श्री कृष्ण-राधा की पूजा, उड़ाया गुलाल – Neemuch News


नीमच के स्कीम नंबर 9 स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में होली के तीसरे दिन फाग महोत्सव मनाया गया। गोड ब्राह्मण समाज महिला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज की कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

.

महिलाओं ने सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण और राधा मां की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद भक्ति गीतों का गायन किया। कार्यक्रम में कुछ महिलाओं ने श्री कृष्ण और राधा का स्वरूप धारण किया। सभी महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया।

महिलाओं ने खेला होली उत्सव में डांडिया।

इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों से होली खेली। उन्होंने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। यह वार्षिक कार्यक्रम प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular