Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशनीमच में आंधी-बारिश से दीवारें गिरी-उखड़े पेड़: कई मकानों की छतें...

नीमच में आंधी-बारिश से दीवारें गिरी-उखड़े पेड़: कई मकानों की छतें और टीन शेड उड़े, रास्ते बंद हुए – Neemuch News


कई मकानों की छतें उड़ गईं, टीन शेड पतंग की तरह उड़ते दिखे

नीमच में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जहां एक तरफ पिछले एक सप्ताह से लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान थे, वहीं दोपहर बाद चली तेज धूलभरी आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया।

.

यह आंधी इतनी जोरदार थी कि सैकड़ों पेड़ उखड़ गए, मकानों के टीन शेड उड़ गए और कई घरों की छतें और दीवारें ढह गईं।

आंधी-बारिश के इस कहर से शांति लाल और कैलाशचंद्र गेहलोत जैसे कई लोगों के घरों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। कई रास्ते पेड़ों के गिरने से पूरी तरह अवरुद्ध हो गए।

आंधी से पेड़ उखड़ गए

करीब आधे घंटे तक तेज धूलभरी हवाएं चलती रहीं और उसके बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन बारिश के बाद उमस और बिजली कटौती ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया।

असाढ़ महीने की पहली बारिश से जहां एक ओर किसानों के चेहरों पर राहत की मुस्कान आई, वहीं शहर में नुकसान का दायरा काफी बड़ा रहा।

दिनभर बाजारों और मुख्य सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा, जिससे माहौल किसी कर्फ्यू जैसा नजर आया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular