नीमच के उप नगर बघाना के मूलचंद्र चौधरी शासकीय हाई स्कूल में एक करोड़ रुपए की लागत से नया भवन बनकर तैयार हुआ है। शनिवार को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया।
.
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार के साथ नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, शिक्षा अधिकारी एस एम मांगरिया और भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल मंच पर उपस्थित रहे।
सीएम राइज स्कूल का जल्द शुरू निर्माण
विधायक परिहार ने अपने संबोधन में प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही सीएम राइज स्कूल का निर्माण शुरू होगा। भाटखेड़ा-डूंगलावदा फोर लेन सड़क का टेंडर पूरा हो चुका है। बघाना में ओवर ब्रिज का टेंडर भी जल्द जारी होने वाला है।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत हरित और पार्षद सुशीला देवी ग्वाला भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और स्टाफ सदस्यों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।