Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeमध्य प्रदेशनीमच में भी बंद रहे 370 प्राइवेट स्कूल: संचालकों ने गांधी...

नीमच में भी बंद रहे 370 प्राइवेट स्कूल: संचालकों ने गांधी प्रतिमा के सामने किया मौन प्रदर्शन – Neemuch News


नीमच जिले में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सरकार की नई मान्यता नवीनीकरण नीतियों के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की। जिले के लगभग 370 निजी स्कूल इस विरोध में बंद रहे। स्कूल संचालकों ने गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन कर अपन

.

विरोध का मुख्य कारण सरकार द्वारा मान्यता नवीनीकरण में पंजीकृत किरायानामा की अनिवार्यता है। स्कूल संचालकों का कहना है कि यह नया नियम विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों को कम शुल्क में शिक्षा देने वाले स्कूलों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा। इसके अलावा, राजस्व विभाग के नए पोर्टल संपदा 2.0 पर पंजीकृत किरायानामा बनवाने में भी कई तकनीकी समस्याएं आ रही हैं।

सोपास अशासकीय शिक्षण संस्था संगठन के अजय भटनागर के अनुसार, सरकार की यह नीतियां शिक्षा के मूल उद्देश्य को प्रभावित कर रही हैं। संगठन एक महीने से इन नियमों में छूट की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। स्कूल संचालकों का मानना है कि नए नियमों में शिथिलता लाई जाए, ताकि निजी स्कूलों का सुचारु संचालन हो सके और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित न हो।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular