Wednesday, April 23, 2025
Wednesday, April 23, 2025
Homeमध्य प्रदेशनीमच में वकीलों की हड़ताल खत्म: नए न्यायालय भवन में पूजा-अर्चना...

नीमच में वकीलों की हड़ताल खत्म: नए न्यायालय भवन में पूजा-अर्चना के साथ कामकाज शुरू, पक्षकारों को मिली राहत – Neemuch News



17 दिन लंबी हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई।

नीमच जिला अभिभाषक संघ की 17 दिन लंबी हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। वकीलों ने सुबह 11.30 बजे नवीन न्यायालय भवन में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कामकाज शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अधिवक्ता मौजूद रहे।

.

हड़ताल के कारण न्यायालय का कामकाज पूरी तरह ठप था। पक्षकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई रुक गई थी। गतिरोध समाप्त करने के लिए अभिभाषक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ न्यायाधीश से मुलाकात की। न्यायाधीश ने वकीलों की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया।

बातचीत के बाद संघ ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। शहर के प्रतिष्ठित पंडितों ने नए न्यायालय भवन में विशेष पूजा-अर्चना कराई। वकीलों ने न्यायिक प्रक्रिया की सुचारू शुरुआत और भवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

लंबे समय बाद न्यायालय परिसर में रौनक लौटी। संघ पदाधिकारियों ने सभी वकीलों से एकजुट होकर न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू रखने की अपील की। उन्होंने वरिष्ठ न्यायाधीश और जिला प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया। अब नए न्यायालय भवन में नियमित कामकाज शुरू हो गया है। लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्याय के मंदिर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular