Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरनीमच में 100 किलो चीया सीड चुराने वाले 2 गिरफ्तार: इधर,...

नीमच में 100 किलो चीया सीड चुराने वाले 2 गिरफ्तार: इधर, रतनगढ़ पुलिस ने 320 किलो डोडाचूरा के साथ एक तस्कर पकड़ा – Neemuch News


नीमच में पुलिस ने चीया सीड चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए 50-50 किलो के दो कट्टे और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की है। घटना 23 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे की है।

.

लालाराम भील नीमच मंडी से चीया सीड लेकर अपने गांव दारूखेड़ा लौट रहे थे। दुदरसी चौराहा के पास ईंट भट्टों के निकट दो बदमाश उनकी पिकअप पर चढ़े। उन्होंने दो कट्टे नीचे गिरा दिए और बाइक पर फरार हो गए।

पुलिस ने धनेरिया रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। वह बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

आरोपी जालीनेर का रहने वाला

आरोपी विनोद उर्फ गणपत बावरी जालीनेर का रहने वाला है। इसके पास से चोरी का माल, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (नंबर आरजे 09 एमसी 6510) और मोबाइल बरामद किया है। थाना बघाना में धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

320 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रतनगढ़ पुलिस ने 320 किलो डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 23 अप्रैल की रात पुलिस चौकी डीकेन को मुखबिर से सूचना मिली थी। नीमच-डीकेन रोड पर जनकपुर फंटे पर नाकाबंदी की गई।

वहां से गुजर रहे महिंद्रा बोलेरो पिकअप (आरजे 01 जीसी 3592) को रोका गया। तलाशी में 17 काले प्लास्टिक के कट्टों में भरा डोडाचूरा बरामद हुआ। जब्त माल की कीमत 39 लाख रुपए आंकी गई है।

वाहन चालक शिवराज पकड़ाया।

पुलिस ने वाहन चालक शिवराज (22) को मौके पर गिरफ्तार किया। वह भीलवाड़ा, राजस्थान का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि डोडाचूरा जावद के बागरेड खेड़ा गांव के बहादुर बंजारा ने उपलब्ध कराया था। बहादुर फरार है और उसे भी आरोपी बनाया गया है।

थाना रतनगढ़ में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस डोडाचूरा के स्रोतों की जानकारी जुटा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular