नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बोरदिया कला में शनिवार सुबह, मकान की पुताई का काम करने आए युवक की सोते समय मौत हो गई। बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव दूदर्शी का 22 वर्षीय युवक अशोक पिता प्रकाश नायक पेंटिंग और पुताई का काम करत
.
शुक्रवार रात युवक ने अपने साथियों के साथ शराब पी ओर सो गया। मगर जब सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा तो साथियों ने उसे उठाने का प्रयास किया। इस दौरान उसे अचेत देखकर साथियों ने मकान मालिक को घटना के बारे में बताया। सभी उसे तत्काल नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजन पहुंचे अस्पताल।
मृतक अशोक नायक 2 दिन पहले ही गांव से बोरदिया कला पुताई करने आया था। वह यहीं रहकर पुताई का काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को युवक से बात हुई थी वह पूरी तरह स्वस्थ था।
मृतक के भाई लवकुश नायक ने आरोप लगाया कि उसके साथियों ने किसी वजह से जहर पिलाकर और मारपीट कर हत्या की गई है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जो भी व्यक्ति दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मामले पर सिटी थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि मर्ग जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।