Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणानूंह में फिर दिखा तेंदुआ: कॉलेज में एक हफ्ते से घूम...

नूंह में फिर दिखा तेंदुआ: कॉलेज में एक हफ्ते से घूम रहा, रातभर जागकर पहरा दे रहे ग्रामीण – Nuh News


डूडौली गांव में सरसों के खेत में दिखा तेंदुआ।

हरियाणा के नूंह जिले की अरावली पहाड़ियों से लेकर जंगलों तक इन दिनों तेंदुओं की हलचल देखी जा रही है। काफी लंबे समय बाद इसके नजर आने से जहां वन विभाग के अधिकारी खुश नजर आ रहे है, वहीं यह तेंदुआ लोगों के आकर्षण का भी केंद्र भी बने हुए है।

.

जिले की अरावली पर्वतमालाओं में तेंदुओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। पहले तावडू फिर फिरोजपुर झिरका और अब पुन्हाना के जंगलों में तेंदुआ व उसके दो शावक देखे गए है।

4 दिन से गांव पथराली में दिख रहा तेंदुआ

पिछले चार दिनों से फिरोजपुर झिरका के पथराली गांव के जंगलों में तेंदुए देखे जा रहे हैं। जिसमे एक मादा तेंदुआ के साथ एक शावक भी है। दोनों गांव के पहाड़ की चट्टान पर बैठा नजर आए थे। जिन्हें कैमरे में कैद किया गया। इससे पहले तेंदुआ तावडू क्षेत्र में देखे गए थे।

वहीं अब पुन्हाना उपमंडल के डूडौली, गोहेता व दल्लाबास के जंगलों में एक तेंदुआ व उसके दो शावक देखे गए हैं। जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

कन्या महाविद्यालय कॉलेज प्रांगण में घूमता तेंदुआ

डर से रात को जाग रहे ग्रामीण डूडौली गांव में लोग पूरी रात जागकर बिता रहे हैं। वहीं बच्चों से लेकर महिलाओं को खेतों में काम करने भी नहीं जाने दे रहे हैं। रात के समय खेतों की सिंचाई करने के लिए अब किसान नहीं जा रहे है। लोगों द्वारा तेंदुए की वीडियो बनाकर उसे जमकर वायरल किया गया है। जिसे देखकर कुछ लोग इन्हें जंगली बिल्ली भी बता रहे हैं।

कॉलेज के प्रोफेसर ने कहा प्रांगण में घूम रहा तेंदुआ पुन्हाना-गोहेता रोड पर स्थित कन्या महाविद्यालय के प्रोफेसर आकाश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कॉलेज प्रांगण में एक तेंदुआ व दो शावक घूम रहे हैं। जो कभी चले जाते हैं तो कभी आ जाते हैं। जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन में डर बना हुआ है। वहीं डूडौली गांव के लोगों ने बताया कि वह मंगलवार सुबह गांव में खेतों की तरफ जा रहे थे, तो वहां पर सरसों के खेत में एक तेंदुआ मिला।

जब लोगों को बुलाने के लिए शोर मचाया तो तेंदुआ सरसों से गेहूं के खेतों में होकर भाग गया। वहीं इससे पहले भी गांव के जंगलों में अन्य लोगों द्वारा तेंदुए देखे गए हैं। जिससे पूरा गांव डरा हुआ है। हालांकि तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया है, लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular