नेपानगर के वार्ड नंबर 11 में केंद्र सरकार की अमृत 2 योजना के तहत 33.80 लाख रुपए की लागत से ग्रीन स्पेस पार्क का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। कुछ समय तक यह काम बंद रहा था।
.
नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ने बताया कि यह पार्क आम लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। पार्क में ओपन जिम की सुविधा होगी। टहलने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। विभिन्न प्रकार के फूलों से पार्क को सजाया जाएगा।
पार्क के निर्माण को तेजी से पूरा किया जा रहा है। कॉलम खड़े करने का काम भी जल्द शुरू होगा। पिछले दिनों कॉलम के लिए बेस भरने का काम शुरू किया गया था।
कुछ लोगों ने पार्क के निर्माण की धीमी गति पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि गड्ढे खोदकर सीमेंट कंक्रीट का बेस तो तैयार किया गया, लेकिन तराई नहीं की जा रही थी। इससे बेस के खराब होने की आशंका जताई गई थी।
अब नगर पालिका ने काम में तेजी ला दी है। पार्क में बाउंड्रीवाल, खिलौने और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
पार्क बनाने का काम जारी है, जल्दी ये बनकर तैयार होगा।