Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरनेपाल की यात्रा पर निकले मंडी के दिव्यांग कबड्‌डी खिलाड़ी: पर्यावरण...

नेपाल की यात्रा पर निकले मंडी के दिव्यांग कबड्‌डी खिलाड़ी: पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीव रक्षा का देंगे संदेश, एशिया बुक में दर्ज करा चुके नाम – Mandi (Himachal Pradesh) News


सनी ठाकुर इंडिया बुक का अवार्ड लेते हुए

हिमाचल प्रदेश में मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के खयूरी गांव के दिव्यांग कबड्‌डी खिलाड़ी सनी ठाकुर ने शुक्रवार को नेपाल यात्रा की शुरुआत की। इस बार उनकी पत्नी भी यात्रा में साथ हैं। एडीसी रोहित राठौर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर हरी झंडी दिखाई।

.

सनी ठाकुर ने बताया कि यह यात्रा 12-13 दिनों की होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और वन्य जीवों का संरक्षण है। वे लोगों से ‘एक पेड़- मां के नाम’ लगाने का आग्रह करेंगे। साथ ही ‘स्लो ड्राइव- सेव लाइफ’ का संदेश भी देंगे। उनके अनुसार हर साल तेज रफ्तार वाहनों से एक से डेढ़ लाख वन्य जीव मारे जाते हैं।

सनी ठाकुर की यात्रा को हरी झंडी दिखाते एडीसी रोहित राठौर

लेह से कन्याकुमारी तक कर चुके यात्रा

सनी पहले भी मंडी से लेह और लेह से कन्याकुमारी की यात्रा कर चुके हैं। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम एशिया बुक और इंडिया बुक में दर्ज है।

उनके पिता सूरज ठाकुर ने बताया कि सनी एक अच्छे कबड्डी खिलाड़ी थे। एक मैच के दौरान हुई दुर्घटना में वे दिव्यांग हो गए। लंबे समय तक पीजीआई में उनका इलाज चला। लेकिन सनी ने हार नहीं मानी और नई शुरुआत की। उन्होंने अपनी उपलब्धियों से जिला मंडी और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सनी ठाकुर अपनी पत्नी के साथ

सनी ठाकुर अपनी पत्नी के साथ

सनी की पत्नी ने कहा कि वह पहली बार अपने पति के साथ यात्रा पर जा रही हैं। उन्होंने अपने पति के साहस पर गर्व जताया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular