Saturday, May 31, 2025
Saturday, May 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनेपाल सीमा पर एसएसबी का विशेष अभियान: सीमावर्ती गांवों में साइबर...

नेपाल सीमा पर एसएसबी का विशेष अभियान: सीमावर्ती गांवों में साइबर सुरक्षा, स्वच्छता पर दी जानकारी, बॉर्डर क्षेत्र में चेकिंग के साथ जारी है पेट्रोलिंग – Shravasti News


श्रावस्ती4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती :जनपद में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमावर्ती गांव घुरदौरिया और मदारगढ़ में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत लोगों को विस्तार से जरूरी जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना था।

वहीं एसएसबी के उप निरीक्षक ओ. राजेन सिंह ने घुरदौरिया के ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के साथ साथ धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी दी। सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल ने मदारगढ़ के निवासियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं पर भी चर्चा की गई।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसबी जवान स्थानीय पुलिस और नेपाल एपीएफ के साथ मिलकर सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। नेपाल से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में कई चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं।

इसके आलावा स्थानीय लोगों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत एसएसबी को देने के लिए भी प्रेरित किया गया है।दरअसल 62वीं वाहिनी सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular