Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeराज्य-शहरनेपा मिल श्रमिक संघ चुनाव में नेपा पैनल की जीत: प्रवीण...

नेपा मिल श्रमिक संघ चुनाव में नेपा पैनल की जीत: प्रवीण चंद्र 164 वोट के साथ अध्यक्ष बने, संपत बाबूलाल उपाध्यक्ष चुने गए – Burhanpur (MP) News


एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड के श्रमिक संघ में सोमवार को चुनाव संपन्न हुए। कुल 249 मतदाताओं में से 245 ने मतदान किया, जिसमें नेपा पैनल और श्रमिक पैनल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

.

नेपा पैनल का दबदबा, सभी पदों पर जीत

छह पदों के लिए हुए चुनाव में नेपा पैनल ने शानदार जीत दर्ज की।

  • अध्यक्ष- प्रवीण चंद्र सोनी (164 वोट)
  • कार्यकारी अध्यक्ष: राहुल पटेल (175 वोट)
  • उपाध्यक्ष: संपत बाबूलाल (157 वोट)
  • प्रधान सचिव: अरुण कुमार फरकले (155 वोट)
  • सचिव: गणेश दीक्षित (179 वोट)
  • सह सचिव: अनीस मंसूरी (164 वोट)

सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

वहीं, श्रमिक पैनल के उम्मीदवारों में फिरोज खान को 77, अतीन महादेव गवई को 62, पंकज मराठे को 81, उमेश कुमार सोनी को 89, सुनील मोतीराम महाजन को 65 और मोहिन्दर सिंह यादव को 71 वोट मिले।

मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई और शाम 4 बजे परिणाम घोषित किए गए।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान यूनियन भवन में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। चुनाव अधिकारी शेषमणि पांडे ने परिणामों की घोषणा की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular