रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश को तीन नई ट्रेनों की सौगात दी है। रायपुर-जबलपुर और रीवा-पुणे ट्रेन मंडला जिले के नैनपुर से होकर गुजरेंगी। ये सभी ट्रेनें इसी महीने से शुरू होंगी।
.
मंडला जिले की देश भर से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लिए लंबे समय से नई ट्रेनों की मांग की जा रही थी। रेलमंत्री की इस घोषणा पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री, रेलमंत्री और स्थानीय सांसद का आभार व्यक्त किया है।
नई ट्रेन सेवाओं से मंडला जिले के लोगों को कई फायदे होंगे। अब वे इलाज, रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए किफायती यात्रा कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। इससे समग्र आर्थिक विकास को गति मिलेगी।