Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeपंजाबपंजाब और चंडीगढ़ में बदला मौसम: वेस्टर्न डिस्टरबेंस सर्कुलेशन हुआ एक्टिव,...

पंजाब और चंडीगढ़ में बदला मौसम: वेस्टर्न डिस्टरबेंस सर्कुलेशन हुआ एक्टिव, कुछ स्थानों पर हुई बारिश, तापमान 0.2 डिग्री गिरा – Punjab News


पंजाब और चंडीगढ़ में रात से मौसम बदला हुआ है। कुछ स्थानों पर बारिश हुई। न्यू चंडीगढ़ में सुबह के समय का मौसम।

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला गया है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सर्कुलेशन पंजाब व पाकिस्तान में एक्टिव होने से यह स्थिति बनी है। इस वजह से कुछ स्थानों पर रात में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम ठंडा हो गया है। आज भी कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जबकि

.

दस तक बन रही है बारिश की स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक वैसे तो छह और सात अक्तूबर को पंजाब में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद आठ से मौसम बदलेगा। दो दिन लगातार बारिश की संभावना है।। इस दौरान राज्य के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। जबकि शेष क्षेत्र शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर हो जाएगा। इसी तरह अगर 11 से 17 अक्टूबर की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, यह मौसम डेंगू और मलेरिया के लिए आदर्श है। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है।

पंजाब में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ – शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान 22.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर – शनिवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 24.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – शनिवार शाम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 22 से 34 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे । तापमान 22 डिग्री से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – शनिवार तापमान बीते दिन 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 22 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज गया। आज बादल छाए रहेंगे। तापमान 23 डिग्री से 35 डिग्री के बीच में रह सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular