Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeपंजाबपंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी सेवानिवृत्त: विनी महाजन 1987 बैच...

पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी सेवानिवृत्त: विनी महाजन 1987 बैच की आईएएस अधिकारी, पति NIA के डीजी रह चुके – Punjab News


पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन हुई रिटायर।

पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस विन्नी महाजन सेवानिवृत्त हो गई हैं। फिलहाल वह केंद्र में अपनी सेवाएं दे रही थीं। वह गुरुवार को सेवानिवृत्त हुईं। शुक्रवार सुबह उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके यह जानकारी दी।

.

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कल मैं अपने राज्य पंजाब और भारत सरकार में 37 साल से अधिक के बेहद संतोषजनक कार्यकाल के बाद आईएएस से सेवानिवृत्त हुई हूं। मैं इतने सारे लोगों के अपार समर्थन और अवसरों के लिए आभारी हूं।

विनी महाजन 1987 बैच की आईएएस अधिकारी

विनी महाजन 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें पंजाब का मुख्य सचिव बनाया गया था। करण अवतार सिंह को हटाकर उन्हें 2020 में यह जिम्मेदारी दी गई थी।

उस समय उनके पति दिनकर गुप्ता भी पंजाब के डीजीपी बने थे। वह भी 1987 बैच के आईपीएस हैं। उन्हें उस समय देश का सबसे ताकतवर कपल कहा जाता था।

इसके बाद विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बना दिया। इसके बाद उन्हें हटाकर इस पद की जिम्मेदारी 1990 बैच के आईएएस अनिरुद्ध तिवारी को दे दी गई। इसके बाद वह केंद्र सरकार में चली गईं।

विनी महाजन द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली गई जानकारी।

पति NIA के डायरेक्टर रहे हैं

चरणजीत सिंह चन्नी सरकार आने के समय इनके पति डीजीपी पद पर थे। लेकिन वह पहले छुट्‌टी पर गए थे। इसके बाद वह डेपुटेशन में केंद्र में चले गए थे। साथ ही केंद्र राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के डायरेक्टर रहे थे। 31 मार्च 1924 को रिटायर हुए थे। उस समय तक उन्होंने कई गंभीर मामलों की जांच की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular