Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeपंजाबपंजाब के उपचुनाव में नौ से एक्टिव होंगे केजरीवाल: दो दिन...

पंजाब के उपचुनाव में नौ से एक्टिव होंगे केजरीवाल: दो दिन चार सीटों पर करेंगे प्रचार, आज सीएम जाएंगे चब्बेवाल – Hoshiarpur News


पंजाब के चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल नौ से हाेंगे एक्टिव। आज सीएम भगवंत मान चब्बेवाल में करेंगे चुनावी सभा।

पंजाब में चार सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व सीएम भगवंत मान ने मोर्चा संभाला हुआ है। वह, सभी हलकों में रोड शो और रैलियां कर रहे हैं। वहीं, 9 नवंबर से पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एक्टिव हो जांएगे। इ

.

सीएम आज चब्बेवाल में करेंगे दो जनसभाएं

सीएम भगवंत मान मंगलवार को गिद्दड़बाहा में एक्टिव थे, जबकि आज वह होशियारपुर के चब्बेवाल जाएंगे। यहां पर सीएम की के दो प्रोग्राम हैं। इस दौरान वह 12 बजे पंडोरी बीबी गुरुद्वारा हरखोवाल के सामने और दोपहर ढाई बजे लवन किराया मैरिज बाहोवाल में लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह दो प्रोग्राम हलके में कर चुके हैं। वहीं, बतौर AAP प्रधान होने की वजह से सीएम इन चुनावों को गंभीरता से ले रहे हैं। भले ही इन चुनावों से वैसे राज्य की सत्ता कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन सरकार की प्रतिष्ठा जरूर टिकी हुई है।

सीएम भगवंत मान पार्टी नेताओं के साथ । (फाइल )

भाजपा बिट्टू तो कांग्रेस स्थानीय नेताओं के सहारे

अगर भारतीय जनता पार्टी की बात करे तो अभी तक पार्टी प्रधान सुनील जाखड़ चुनाव प्रचार से दूर है। जबकि केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मोर्चा संभाला रहे हैं। उन्होंने गिद्दड़बाहा में चुनावी सभाएं की हैं। वहीं, अब बरनाला में एक्टिव होंगे। इसके अलावा पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की हुई। इनमें से कुछ नेता भी पंजाब आ सकते हैं। जबकि कांग्रेस अभी तक स्थानीय नेताओं के सहारे चल रही है। पार्टी ने कुछ दिन पहले चुनाव के लिए स्ट्रैटजी प्लानिंग कमेटी बनाई है। इसमें प्रताप सिंह बाजवा को कोऑर्डिनेटर लगाया है। जबकि अन्य सात सीनियर नेताओं को इसमें शामिल किया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल इस बार चुनावी दंगल में नहीं उतरी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular