Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeराज्य-शहरपंजाब के पूर्व CM की जयंती पर गाना रिलीज: हरियाणा के...

पंजाब के पूर्व CM की जयंती पर गाना रिलीज: हरियाणा के सिंगर ने गाया, कहा- प्रकाश बादल ने पंजाब को दिखाई नई राह – Chandigarh News



पंजाब के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन के मौके पर प्रसिद्ध गायक रॉकी मित्तल ने उनके जीवन और योगदान को समर्पित एक विशेष गीत जारी किया। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में रविवार आयोजित कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावुक कर द

.

रॉकी मित्तल ने कहा, “प्रकाश सिंह बादल जैसे नेता विरले ही होते हैं। यह गीत उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने पंजाब को स्थिरता और विकास का नया मार्ग दिखाया।”

गीत की खासियत

गीत की पंक्तियां, जैसे “ਤੇਰਾ ਪੰਜਾਬ ਤਾਂ ਬਾਦਲ ਹੁਣ ਪਿਛੜ ਗਿਆ” और “ਬਿਨਾਂ ਅਕਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਖਾਲੀ ਲੱਗਦਾ ਏ,” ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। गीत में बादल के जीवन, संघर्ष और पंजाब के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाया गया। चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों के साथ पंजाब की प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।

रॉकी मित्तल ने इस गीत को उनके योगदान और पंजाब की धरती के प्रति उनके प्यार की याद के रूप में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह गीत पंजाब के उस दौर को दर्शाता है, जब बादल ने अपनी नीतियों से राज्य को विकास और स्थिरता का मार्ग दिखाया था।

प्रधानमंत्री और योगी के लिए गा चुके गीत

उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी वह अब तक 200 गीत गा चुके हैं। रॉकी मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। गीत प्रस्तुत करते हुए मित्तल ने कहा, “प्रकाश सिंह बादल जैसे नेता विरले ही होते हैं। उनका जीवन और कार्य हमें प्रेरणा देते हैं। यह गीत मेरी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि है और पंजाब के लिए उनके सपनों को साकार करने की प्रेरणा है।”

रॉकी मित्तल का संदेश

“बादल ने पंजाब को जो दिया, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह गीत उनकी स्मृतियों को जीवित रखने का मेरा प्रयास है।”



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular