Monday, March 17, 2025
Monday, March 17, 2025
Homeराज्य-शहरपंजाब के 10 जिलों में बारिश की संभावना: तूफान और बिजली...

पंजाब के 10 जिलों में बारिश की संभावना: तूफान और बिजली चमकने का येलो अलर्ट, चंडीगढ़ में मौसम रहेगा साफ – Punjab News


पंजाब के 10 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना। सुबह के समय मोहाली का मौसम।

पंजाब में आज (मंगलवार) से मौसम बदलेगा। दो दिन बारिश की संभावना है। आज राज्य के 10 जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

.

वहीं, मौसम विभाग ने गरज के साथ तूफान और बिजली चमकने संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकतम तापमान में किसी तरह कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, अब यह सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है।

पंजाब में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौमस

पंजाब में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौमस

दस अक्टूबर के बाद बारिश की संभावना नहीं

चंडीगढ़ में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, इलाके में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया है। 24 घंटे में तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।

आज शाम से चंडीगढ़ में भी मौसम बदलने के आसार है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो चंडीगढ़ और पंजाब में दस अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। उसके बाद 17 तारीख तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, दिन और रात का तापमान भी बराबर हो जाएगा।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ – सोमवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में 1.1 डिग्री तापमान कम हुआ है। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 22.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर – सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 2.9 की बढ़ोतरी हुई है। आज बादल छाएंगे। तापमान 22.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – सोमवार शाम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 20 से 34 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज आकाश साफ रहेगा । तापमान 21 डिग्री से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – सोमवार तापमान बीते दिन 35.0 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 0.2 की गिरावट दर्ज की गई है। आज आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 23 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज गया। तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 22 डिग्री से 34 डिग्री के बीच में रह सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular